Santosh Kumar Yadav / Mon, Oct 26, 2026 / Post views : 248
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 और 31 अक्टूबर को आयोजित होगी। बैठक को लेकर पार्टी स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
तैयारियों की समीक्षा के लिए प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने पार्टी मुख्यालय में बैठक की। इस दौरान प्रदेश कार्यसमिति के आयोजन से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। दो दिवसीय इस बैठक को लेकर पार्टी संगठन स्तर पर आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।

बैठक में किन विषयों पर चर्चा होगी, इसे लेकर विस्तृत जानकारी सामने आने के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन