Santosh Kumar Yadav / Fri, Oct 30, 2026 / Post views : 233
लखनऊ। राजधानी लखनऊ में शुक्रवार सुबह से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। सुबह से ठंडी हवाएं चल रही हैं और आसमान में बादल छाए रहने के कारण धूप नहीं निकली। मौसम विभाग ने आज आंधी और बारिश की आशंका जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के अनुसार, 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इस दौरान गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कुछ स्थानों पर तेज बारिश भी हो सकती है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान करीब 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
मौसम में इस बदलाव की वजह अर्नब चक्रवात और पश्चिमी विक्षोभ के आपसी प्रभाव को बताया जा रहा है। इसके चलते अगले 24 घंटों में लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग की सलाह: तेज हवाओं और गरज-चमक के दौरान लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। खुले स्थानों, पेड़ों और कमजोर निर्माणों के आसपास जाने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन