Santosh Kumar Yadav / Sat, Nov 7, 2026 / Post views : 374
बदायूं। उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले की दातागंज विधानसभा से भाजपा विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू भैया ने दिल्ली में भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की। इन मुलाकातों के बाद जिले के राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, विधायक राजीव कुमार सिंह ने देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। इस दौरान मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों को लेकर चर्चा हुई।
इसके अलावा विधायक ने भाजपा संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष से शिष्टाचार भेंट की। वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर से भी मुलाकात की।
एक ही दौरे में भाजपा के तीन प्रमुख नेताओं से विधायक की मुलाकात को लेकर बदायूं में तरह-तरह की राजनीतिक चर्चाएं हो रही हैं। हालांकि, इन मुलाकातों के पीछे किसी विशेष राजनीतिक रणनीति या आगामी चुनाव को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन